बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अग्रवाल समाज चेतना समिति, बीकानेर के चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न

प्रमोद देवड़ा बने अध्यक्ष, मनीष चौधरी बने मंत्री

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर,

अग्रवाल समाज चेतना समिति, बीकानेर के सत्र 2025-27 के लिए संपन्न हुए चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश लदरेचा तथा सहायक चुनाव अधिकारी विनोद जोशी द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची आज जारी की गई, जिसे अग्रवाल भवन के सूचना पट पर भी चस्पा किया गया।

चुने गए पदाधिकारियों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

अध्यक्ष: प्रमोद कुमार देवड़ा

मंत्री: मनीष चौधरी

उपाध्यक्ष: पवन जौहरी

उप मंत्री: पवन अग्रवाल

कोषाध्यक्ष: मनमोहन अग्रवाल

समाज के सभी उपस्थित अग्रबंधुओं ने माला पहनाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष सुशील बंसल ने नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएँ दीं और उपस्थित सभी गणमान्य अग्रबंधुओं व समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

इस गरिमामय आयोजन में शिवरतन अग्रवाल, नरेश मित्तल, अनंत वीर जैन, डॉ. ओपी गोयल, वेद प्रकाश बंसल, श्याम गुप्ता, डॉ. वेद प्रकाश गोयल, विनोद गोयल, बृजमोहन अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राकेश मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, सुमन जैन, विजय श्री गुप्ता, निशा अग्रवाल, अराधना चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समाज में इस निर्विरोध निर्वाचन को एकता और सौहार्द का प्रतीक माना जा रहा है। सभी नवचयनित पदाधिकारी समाज हित में कार्य करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ने को तत्पर हैं।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button