अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

तिजारा: शिक्षक संघ (अंबेडकर) ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पीपलोदी हादसे पर की न्यायिक जांच और मुआवजे की मांग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा, 30 जुलाई 2025:

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की उपशाखा तिजारा ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एक प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलोदी में हुए हादसे में मृतक छात्रों के परिजनों के लिए राहत और न्याय की मांग को लेकर सौंपा गया।

संगठन ने ज्ञापन में मृतक छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि, परिजनों को स्थायी सरकारी नौकरी, घटना की न्यायिक जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों/संस्थाओं पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। इसके अतिरिक्त राज्य के समस्त विद्यालयों की सुरक्षा जांच J.En व A.En अभियंताओं से कराने, शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए राज्य बजट का न्यूनतम 6% शिक्षा पर खर्च करने, विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त कक्षा कक्षों के निर्माण की मांग भी प्रमुख रही।

संगठन ने निलंबित शिक्षकों की बहाली, शिक्षकों को ई-ग्राम प्रभारी और बीएलओ सहायक ड्यूटी से मुक्त करने की भी पुरजोर मांग की।

इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा के नेतृत्व में कई शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में रघुवीर सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष), गौरीशंकर (ब्लॉक उपाध्यक्ष), रणजीत सिंह, सुरेश कुमार शास्त्री, हरि सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुभाष कुमार, प्रेम कुमार (शारीरिक शिक्षक), राधेश्याम बेरवा, तेजराम यादव, सुदेश कुमार यादव, शशि कुमार मीणा, कमलेश चंद बेरवा, सुनील कुमार वर्मा, जयवीर भंडारी, सुभाष चंद्र, सीताराम, रामकिशन, विक्रम मीणा, मनीष कुमार जाटव व ओम प्रकाश जादू सहित कई शिक्षक शामिल रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button