जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सिवांची मालाणी गांधी मेहता परिवार तीसरा स्नेह सम्मेलन – 2026

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
*दिनांक: 13 व 14 जून 2026*
*स्थान: लहरिया रिसॉर्ट, जोधपुर*
*सिवांची मालाणी स्तरीय गांधी मेहता परिवार का तीसरा स्नेह मिलन सम्मेलन लहरिया रिसॉर्ट, जोधपुर में दिनांक 13 व 14 जून 2026 को आयोजित होगा। इस सम्मेलन को सफल व शानदार बनाने हेतु सभी भाई पूरे जोर -शोर से तैयारी में जुट गए हैं।*
*मीडिया प्रभारी भाई जेवरीलाल मेहता ने बताया कि कार्यक्रम व समारोह को ऐतिहासिक बनाने हेतु गांधी मेहता भाई दूर-दराज प्रदेशों से आ रहे हैं। जिसमे सूरत -अहमदाबाद – मुंबई -भुज – जसोल – बालोतरा – बाड़मेर – गांधीधाम – नवसारी – बेंगलोर – मैसूर आदि क्षेत्रों से परिवार आ रहे हैं।*दो दिन के भरचक प्रोग्राम में सभी सदस्यों के लिए खेल कूद डांस और मनोरंजन के साथ खाने पीने का स्वादिष्ट व्यंजन ओर भक्ति संगीत संध्या खेलकूद का व्यस्तम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है
*जोधपुर व जसोल में हुई उच्च स्तरीय बैठक ( मीटिंग ) में संयोजक नरेश मेहता के निर्देशन में तथा सह-संयोजक प्रकाश मेहता की अध्यक्षता में सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई तथा सभी को अपने-अपने एरिया वाइज प्रभार दिया गया।*
*भाई शांतिलाल मेहता ने बताया कि यह सम्मेलन बहुत ही आकर्षक व अनोखा रहने वाला है। समस्त व्यवस्थाएं सिस्टम के हिसाब से की जा रही हैं। बच्चों, बड़ों और युवा पीढ़ी के लिए कई तरह के मनोरंजक प्रोग्राम किए जाएंगे जो एक से बढ़कर एक हैं।*
*मीटिंग में उपस्थित सदस्य भाई श्री विजयराज मेहता, गिरीश मेहता राजेंद्र मेहता, मुनेश मेहता, शांतिलाल मेहता, आनंद मेहता, नरेश मेहता, प्रकाश मेहता, नरेंद्र मेहता, पवन मेहता, विजेन्द्र मेहता, महावीर मेहता, अमीचंद मेहता, जेवरीलाल मेहता, देवेन्द्र मेहता, संपतराज मेहता अशोक कुमार मेहता सुरेश कुमार मेहता सहित कई सदस्य उपस्थित थे।*
*विशेष रूप से हमारे बुजुर्ग श्री मोतीलाल जी मेहता जसोल का सान्निध्य मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाई अर्पित मेहता बालोतरा व पूर्ती मेहता जोधपुर विशेष रूप से श्रम कर रहे हैं।*
*सम्मेलन के प्रायोजक भाई श्री विजयराज जी गिरीश कुमार जी राजेन्द्र कुमार जी जितेन्द्र कुमार जी गांधी मेहता परिवार जसोल – जोधपुर है !*

Subscribe to my channel


