खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वाल्मीकि समाज द्वारा वाल्मीकि मंदिर में किया गया पौधारोपण, आध्यात्मिक गुरु भास्कर भारद्वाज के नेतृत्व में धरा सेवा का हुआ कार्यक्रम

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कोटकासिम (खैरथल-तिजारा)

कोटकासिम:- वाल्मीकि मंदिर कोटकासिम में वाल्मीकि समाज द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें काफी संख्या में पौधे लगाए गए!इस दौरान वाल्मीकि समाज द्वारा गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का भगवा वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया और गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के नेतृत्व में धरा सेवा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ! इस पावन अवसर पर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा धरा सेवा करना हमारा कर्तव्य भी है और धर्म भी है और आज सृष्टि के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना बहुत आवश्यक है!इस पावन अवसर पर पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु भास्कर भारद्वाज,विश्व हिंदू परिषद जिला धर्म प्रसार प्रमुख कालू राजा,यादराम वाल्मीकि,ओमी वाल्मीकि, नरेश उर्फ टिल्लू वाल्मीकि, वरुण वाल्मीकि, रामस्वरूप वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि देवेंद्र वाल्मीकि,पवन उर्फ गोली प्रजापत,पवन योगी, मोहन कुमार, दुर्गेश कुमार, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button