उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सोशल आडिट टीम ने ग्राम पिपरा रामलाल में किया बैठक

 

 

नंदनी मौर्या जिला संवाददाता

डुमरियागंज। मनरेगा आडिट टीम द्वारा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पिपरा रामलाल में शुक्रवार 11 जुलाई 2025 को 3 बजे से बैठक कर कराए गए कार्यों का लेखा जोखा व व्यौरा बताया गया। सोशल आडिट टीम की अध्यक्षता गांव के ही जमीरउल्लाह ने किया। बीआरपी विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में बैठक मे कराए गए कार्यों का ब्यौरा बताते हुए उन्होंने बताया कि गांव में कुल 14 कार्य कराए गए। एक तो वृक्षारोपण का कार्य हुआ और 13 कार्य मिट्टी से कराया गया। जिसका समर्थन ग्रामीणों के द्वारा किया गया।गांव में कुल 213 जाब कार्ड बना था।उन्होंने आए हुए लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा सरकार के तरफ से जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं । कहा कि मनरेगा से ग्रामीणों के जीवन मे सुधार आया है।आए हुए ग्रामीणों द्वारा प्रधान का समर्थन किया गया ।सोशल आडिट टीम में मनोज श्रीवास्तव, रमेशलाल, फातिमा,मौजूद रहीं। ग्रामीणों में रोजगार नफीस अहमद,पंचायत सहायक पूर्णिमा श्रीवास्तव अब्दुल, मोहम्मद उमर,रहीम, कैलाश, समीर, के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button