जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने पाक्सो एक्ट व बीएनएस की धाराओं में वांछित अभियुक्त विजय शंकर पाण्डेय उर्फ बब्लू पाण्डेय को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी मु0अ0सं0 552/2025 धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामले में की गई है। आरोपी को राजापुर चौराहे से दबोचा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का स्थायी पता लखनियापुर, थाना नीमगांव है जबकि वह वर्तमान में मोहल्ला राजगढ़, थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में रह रहा था।
गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
निरीक्षक अपराध हरिप्रकाश यादव
कांस्टेबल मनीष वर्मा
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।