LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मैलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 30 जून 2025 – अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैलानी पुलिस ने दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में थाना मैलानी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में छेदीपुर निवासी जगदीश पुत्र रोहन लोनिया और भगतपुर निवासी घनिष्ट कुमार पुत्र स्व. नत्थूलाल शामिल हैं। दोनों को विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय भेजा गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहित पुण्डीर, उपनिरीक्षक हिमांशू, हेड कांस्टेबल जुल्फिकार, कांस्टेबल राजीव सागर व योगेन्द्र सैनी शामिल रहे।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button