देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बालोतरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी सहभागिता

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, राजस्थान: 29 जून, 2025 को प्रातः 11:00 बजे, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण पूरे देश के साथ-साथ बालोतरा में भी उत्साहपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर बालोतरा शहर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
कार्यक्रम को सुनने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जहाँ जहां बूथ संख्या 114पर पचपदरा विधायक श्री अरुण चौधरी,जिला अध्यक्ष भरत कुमार मोदी, बालोतरा शहर अध्यक्ष योगेश गहलोत, नगर महामंत्री पुखराज राजपुरोहित मदन सिंह जगदीशसिंह गोविन्द सिंह कालूडी सीताराम माली खीमाराम सारण उमेश सोनी महेंद्र सोनी मोहनसिंह राजपुरोहित रामगोपाल बंशीलाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इन वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों, विकास कार्यों और सामाजिक पहलों पर उनके विचारों से अवगत हुए।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश के नागरिकों से सीधे संवाद करते हैं और विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं। बालोतरा में इस कार्यक्रम को सुनने के लिए जुटी भीड़ ने दर्शाया कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता प्रधानमंत्री के संदेशों को सुxनने और उनसे जुड़ने में गहरी रुचि रखते हैं। यह आयोजन भाजपा की जमीनी स्तर पर सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल को भी दर्शाता है।

Subscribe to my channel


