देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान ने अहमदाबाद विमान हादसे में मृतको को दी श्रदांजलि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा बालोतरा में घंटाघर के पास अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत हुए व्यक्तियों को श्रदांजलि दी गई।
संस्थान सरंक्षक अशोक व्यास ने कहा कि अहमदाबाद में जो भयानक विमान हादसा हुआ है उसने देश ही नहीं विश्व को भी चिंतित किया है क्यूंकि इस हादसे में भारत वासियों के साथ विदेशी लोगो ने भी अपनी जान गँवाई है जो कि बहुत दुःखद है।संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने कहा कि इस त्रासदी में लगभग 300 लोग काल के ग्रास में समा गए ना जाने इन लोगो ने कितने सपने संजोये होंगे जो कि अधूरे ही रहें एक पल में यात्रियों के साथ साथ कई लोग अपनी जान गंवा बैठे इस दुःखद हादसे से कृष्णा सेवा संस्थान का प्रत्येक सदस्य अपनी गहरी सवेंदनाएँ प्रकट करता है साथ ही घायल हुए लोगो के प्रति व इस घटना से प्रभावित हुए प्रत्येक परिजन के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि वे इन परिवारों को संबल प्रदान करें,व मृतको की आत्मा को शांति प्रदान करें।
संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि विमान त्रासदी की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही है सरकारों को आगे आकर इस ओर परिवर्तन लाना चाहिए व व्यवस्था में सुधार करते हुए घटनाओं पर अंकुश लगाना चाहिए।संस्थान मार्गदर्शक पूर्व सभापति महेश बी चौहान ने कहा कि इस घटना ने पुरे देश को झकझोर कर रख दिया ऐसी घटना बहुत ही चिंतित करने वाली है।
संस्थान सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर मृतको के प्रति अपनी सवेंदनाएँ प्रकट की व ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा, कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष मुकेश सिंह, कृष्णा रक्तदान सेवा समिति प्रभारी मांगीलाल खत्री, कृष्णा सुन्दरकाण्ड समिति अध्यक्ष ईश्वर दास,कोषाध्यक्ष आनंद दवे,घनश्याम सिंह राजपुरोहित,राजेंद्र माली,महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष धर्मेश चौपड़ा, भंवरलाल भंडारी, जवेरीलाल मेहता, अशोक चौपड़ा,प्रेमदास वैष्णव, बाबूलाल वैष्णव, कमलेश सोनी, युवराज सोनी, हुलास प्रजापत सहित सदस्य व शहर वासी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


