देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
किशोरी बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण संपन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
सवेरा संस्थान बालोतरा
बालोतरा, 13 जून ।
विकट परिस्थितियों में स्वयं की रक्षार्थ हेतु शारीरिक व मानसिक जानकारी से बड़े हादसों व घटना को टाला जा सकता है । बालिकाओ को कभी भी विकट परिस्थिति में आत्मरक्षा के छोटे-छोटे विकल्प अपना कर नाजुक हालातों से पूर्व बचने हेतु तोर तरीके अपनाकर स्वयं की स्वयं द्वारा सुरक्षा की जा सकती हैं। ये उद्गार विशाखा सवेरा संस्थान बालोतरा के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सांभरा के चम्पाबेरी व हेमपुरा में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान पुलिस की सेल्फ डिफेंस बॉक्स दक्ष प्रशिक्षक सुंदर थोरी ने व्यक्त किये। इस अवसर पर महिला पुलिस थाना बालोतरा की कालीका पेट्रोलिंग स्कूटी यूनिट की जरीना ने कहा कि विकट परिस्थितियों में हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूती के साथ सामना करते हुए हादसे टाला जा सकता है ,तथा हर परिस्थिति में स्वयं की रक्षा हेतु विभिन्न शारीरिक विकल्प सदैव जहन में रखना जरूरी है । बालोतरा क्षेत्र के सांभरा व हेमपुरा के गांवों में किशोरी बालिकाओं ने शिरकत कर जूडो कराटे का अभ्यास किया। इस अवसर पर सवेरा संस्थान बालोतरा के सचिव खीयाराम चौधरी ने कहा कि जेंडर संवेदनशीलता एवं सामाजिक सोच परिवर्तन के साथ बालिकाओं आगे बढ़ने के अवसरों हेतु शिक्षा में गुणवत्ता पूर्ण भागीदारी जरूरी है समय एवं परिस्थिति के अनुसार महिलाओं व बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के मूल्यो की जानकारी को आत्मसात करना आवश्यक है। आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर मे बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाये गए , अपराध नियंत्रण व विभिन्न प्रकार के कारको के चलते मनचलों के द्वारा छेड़छाड़, घूरना, शारीरिक रूप से परेशान करना आदि घटनाओं पर नियंत्रण हेतु स्वयं को आत्मरक्षा के गुर अपनाकर सामना किया जा सकता है। ऐसी समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए बालिकाएं खुद अपनी रक्षा कर सके ,बचाव कर सके। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए स्वयं की सुरक्षा, आत्मविश्वास बढ़ाना, शारीरिक एवं मानसिक तैयारी तथा स्वयं की रक्षा करने की क्षमता में वृद्धि,आत्मविश्वास आत्म सम्मान में वृद्धि, खतरनाक स्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के साथ में आत्मरक्षा के कानूनी पहलुओं को समझते हुए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग, नियमित अभ्यास ,आत्मरक्षा की तकनीक शारीरिक तथा मानसिक तैयारी के तौर तरीके इस प्रशिक्षण शिविर में बताए गए। कार्यक्रम में गोविन्द प्रजापत, समाज सेवा प्रभारी हरचन्द गोदारा, टीपु भादू, अनोप खारवाल, हुकमाराम सऊ, सिमरथाराम पथिक, गोसांइराम, मांगीलाल सारन , हुकमाराम, ओमप्रकाश जीनगर, बुधाराम, ग्राम सखी रुकमणी माजीराणा,मंगेंद्र थोरी सहित बड़ी संख्या में किशोरी समूह की बालिकाएं शरिक हुई।
इस कार्यक्रम में सवेरा संस्थान की टीम तथा अन्य गांवों के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर बालिकाओं का हौसला अफजाई किया गया।
खींयाराम चौधरी 9828622048

Subscribe to my channel


