अपराधउत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

कार का शीशा तोड़कर नकदी व दस्तावेज चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

The accused who broke the glass of the car and stole cash and documents was arrested, the stolen goods were recovered

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

मुखानी…दिनांक 12/06/25 को आनंद राज जोशी पुत्र रामदत्त जोशी निवासी लालडाट बायपास रोड, शिवालिक विहार फेस नं. 1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि अज्ञात अभियुक्त ने उनकी कार UK06-G-0022 का शीशा तोड़कर उसमें रखे *₹1500* नगद व आधार कार्ड चोरी कर लिया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 143/25, धारा 305(c)/324(4) BNS में अभियोग पंजीकृत कर उप निरीक्षक रजनी आर्य को विवेचना सौंपी गई।

घटना के त्वरित अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा एसपी सिटी प्रकाश चंद्र को टीम गठन हेतु निर्देशित किया गया। आदेश के अनुपालन में CO हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। 13/06/2025 को अभियुक्त दीपू कश्यप पुत्र राकेश कश्यप निवासी शिव शक्ति विहार, लालडाट रोड, थाना मुखानी को मधुबन कॉलोनी, आरटीओ रोड से चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तारी विवरण-*

1. *दीपू कश्यप पुत्र श्री राकेश कश्यप*, उम्र 32 वर्ष निवासी- शिव शक्ति विहार, लालडाट रोड, थाना मुखानी, नैनीताल

*बरामद माल-*

1. एक काला लेदर बैग
2. एक काला लेदर पर्स
3. एक पीएनबी बैंक की चेकबुक (ज्योति एंटरप्राइजेज)
4. 1100 नगद
5. आधार कार्ड (वादि का)

*पुलिस टीम-*

1. उप निरीक्षक रजनी आर्य
2. कांस्टेबल धीरज सुगड़ा
3. कांस्टेबल गोपाल दत्त

Anita Pal

Related Articles

Back to top button