नीम करौली बाबा जी का आशीर्वाद, अब तीन दिनों तक मिलेगा प्रसाद,कैंची धाम मेले को लेकर SSP नैनीताल का संदेश
Blessings of Neem Karauli Baba Ji, now Prasad will be available for three days, message of SSP Nainital regarding Kainchi Dham fair

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
कैंची धाम…15 जून 2025 को आयोजित कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का नैनीताल पुलिस हार्दिक स्वागत करती है।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने बताया कि इस बार मंदिर समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रसाद वितरण 16, 17 व 18 जून को भी किया जाएगा।
ऐसे श्रद्धालु जो 15 जून को दर्शन नहीं कर पाते, वे इन तिथियों में किसी भी दिन आकर दर्शन एवं प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं।
श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अपनी यात्रा की योजना नैनीताल पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन, शटल सेवा एवं पार्किंग व्यवस्था* को ध्यान में रखते हुए बनाएं।
सम्पूर्ण यातायात प्लान नैनीताल पुलिस के फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, X @nainitalpolice पर देख सकते हैं।
बाबा जी के आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरण को लेकर एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने क्या कहा – *देखें वीडियो…* 🎥
Subscribe to my channel


