देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने मेवा नगर में किया स्वामी लुंबनाथ धूणे का दौरा, क्षेत्र के विकास का दिया आश्वासन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री डॉ मंजू बाघमार ने धारूमेघ समाधि स्थल एवं स्वामी लुंम्बनाथ का धूणा मेवा नगर में आयोजित कार्यक्रम स्वामी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर क्षेत्र के विकास के लिए खुशहाली की कामना की।

स्वामी हीरा नाथ जी ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि धूणे की समस्या का समाधान करें। सैकड़ो श्रद्धालू दर्शन करने एवं पूजा अर्चना करने के लिए आते रहते हैं। इस क्षेत्र को विकसित किया जाए।

राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त बजट का भी उपयोग किया जाएगा।

मंत्री ने स्वामी हीरा नाथ जी का शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प अर्पित कर स्वागत किया

संस्थान के अध्यक्ष सागरमल सोलंकी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद मेघवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबूलाल नामा, सार्वजनिक निर्माण विभाग बालोतरा के अध्यक्ष अभियंता अमृतलाल देवपाल, बस्तीराम सोढ़ा ने मंत्री डॉ मंजू बाघमार का भाव भरा स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में मोहनलाल धुम्बडा, मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान के कोषाध्यक्ष वीराराम परिहार, ओमप्रकाश मेघवाल, गजेन्द्र असाडा, हरजीराम, उदाराम, नारायण राम सोढ़ा, मोतीलाल सहित सैकड़ो समाज के श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बाबूलाल नामा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button