देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

एक पौधा मां के नाम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 बांठिया परिवार द्वारा अपने स्वर्गीय मातूश्री श्रीमती अणसी देवी सेवाराम जी बांठिया की षष्ठम पुण्यतिथि पर धार्मिक आराधना के साथ सेवा कार्य किए गए । ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि प्रेरणा पुंज, श्रीमती देवी की षष्ठम पुण्यतिथि पर उनकी धार्मिक भावना के रूप परिवार सदस्यों ने सामायिक साधना, नवकार महामंत्र स्मरण,गुरु भगवंत की दर्शन वंदन के साथ ही सेवा कार्यों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मातुश्री द्वारा धार्मिक साधना ,आराधना, संस्कारों से युक्त जीवन को जीते हुए संघर्ष एवम अभावो में भी धैर्य , साहस, नैतिकता, एवं आपसी प्रेम सौहार्द के साथ बढाते हुए ,आत्म कल्याण के लिए नैतिकता, प्रामाणिक , संस्कार युक्त, धार्मिक कार्य करने की सतत प्रेरणा प्रदान की थी। लूणचंद एवम मोतीलाल बांठिया परिवार ने अहमदाबाद में गुरु भगवंतों के सानिध्य मे, सीए ओम प्रकाश बांठिया परिवार ने बालोतरा मे श्रद्धेय ज्ञान गच्छाधिपति, श्रुतधर श्री प्रकाशचंद्र जी म. सा. के पावन सानिध्य में धार्मिक आराधना की । महावीर इंटरनेशनल के पर्यावरण संरक्षण जन चेतना अभियान के अंतर्गत *एक पौधा मां के नाम* पवित्र *तुलसी* के पौधे का पौधारोपण किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button