देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन को बताएं:-प्रदेश मंत्री देवासी
देश विकासशील से विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहा:-बांठिया संकल्प से सिद्धि तक अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
आज के समय भारत देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकासशील से विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहा है।सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे है।ये बात भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व संकल्प से सिद्धि तक अभियान के जिला सयोंजक गणपत बांठिया ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा प्रदेश नेतृत्व द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संकल्प से सिद्धि तक अभियान की तीनो विधानसभाओ की जिला कार्यशाला में कही।
स्थानीय लघु उद्योग मंडल के सभागार में आयोजित कार्यशाला में स्वागत भाषण देते हुए बांठिया ने कहा कि
इन 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है।
उन्होंने ने कहा कि पिछले 11 सालों में जीडीपी व विदेश मुद्रा भंडार में अपार वर्द्धि हुई है।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री सांवलराम देवासी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते 11 वर्ष में मोदी सरकार के ऐतिहासिक फ़ैसलों से आमजन के जीवन की तस्वीर बदली डाली है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर आधारित रही।इन वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय प्रगति की है।आर्थिक मोर्चे पर भारत 2014 में 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने निवेश और नवाचार को बढ़ावा दिया।उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं व मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जन जन के पास पहुँच कर मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भी धरातल पर हम सब को मिलकर साकार करने का कार्य करना है।
कार्यशाला को अभियान के जिला सह संयोजक खेतसिंह कोटड़ी,बाबूलाल मांजू,जिला मंत्री मालाराम बावरी ने भी सम्बोधित किया।अभियान के सह संयोजक शांतिलाल सुथार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यशाला का सफल संचालन जिला समन्वयक खेताराम प्रजापत ने किया।कार्यशाला में जिला महा मंत्री अमराराम सुंदेशा, जिला महामंत्री मालाराम बावरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष पारसमल भंडारी,जिला मंत्री सोहनसिंह भायल,पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया, भाजपा नेता भवानीसिंह टापरा, राकेश चौपड़ा पचपदरा, देवेन्द्र कुमार समदड़ी,सावरीदेवी अटल मंडल, देवीचंद ओस्तवाल,नरपतसिंह आलमनगर,
खेमाराम चौधरी,विक्रम सिंह, अनिल पालीवाल,तिलोक प्रजापत समदड़ी, दीपाराम राजपुरोहित गुड़ामालानी,
जगदीशसिंह सिवाना सहित विभिन्न मंडलो के अध्यक्ष,
कार्यक्रम के मंडल संयोजक,सह संयोजक सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।