देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

त्रिवेदी राजस्थान ब्राह्मण महासभ के बालोतरा जिले के जिलाध्यक्ष मनोनीत।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा:- राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा बालोतरा जिले के जिलाध्यक्ष पद पर रमेश त्रिवेदी को मनोनीत किया है।त्रिवेदी लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहे है।साथ ही कई समाज सेवी संस्थाओं में भी सदैव सक्रियता से जुड़े रहे और सेवा कार्यों में मिशाल कायम की है। त्रिवेदी के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की जानकारी मिलते ही ब्राह्मण समाज के लोगों में खुशी के माहौल की लहर चल रही है।समाज के लोगों द्वारा सुबह से मोबाइल पर बधाईयों का सिलसिला जारी है और लोग समदड़ी रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचकर बधाईयां का तांता लगा हुआ है। श्री केसरी चंद जी शर्मा प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा, श्री सुभाष जी पाराशर कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष एवं श्री मधुसूदन जी शर्मा प्रमुख महामंत्री का बालोतरा संगठन के अनूप शर्मा, भवानी शंकर गौड सिया राम शर्मा ,संजय शर्मा ,नरेश शर्मा और अशोक शर्मा ने आभार जताया।आगामी दिनों में त्रिवेदी जिला स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button