उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

संपूर्ण समाधान दिवस का संशोधित कार्यक्रम जारी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती – इस्लामी त्योहार ईद–उल–अजहा के मद्देनजर बस्ती के तहसीलों में पूर्व निर्धारित शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस को स्थगित कर दिया गया था, जिसका संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आगामी नौ जून 2025, दिन सोमवार को पूर्व की भांति जनपद की समस्त तहसीलों में इस दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की सूचना अपर जिलाधिकारी बस्ती प्रतिपाल चौहान द्वारा दी गयी हैं तथा इस बाबत सूचना जनपद की सभी चारों तहसीलों में चस्पा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व की भांति सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button