अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

खुशखेड़ा: डीईएफ फैक्ट्री से 325 बैग अवैध कृषि यूरिया बरामद कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल (टपूकड़ा)। कृषि विभाग खैरथल की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा स्थित एक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 325 बैग अवैध कृषि यूरिया बरामद किए हैं। यह कार्रवाई ग्रीनॉक्स ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में की गई, जहां डीईएफ (डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड) बनाने के नाम पर कृषि उपयोग वाला यूरिया प्रयोग किया जा रहा था।

इस छापेमारी का नेतृत्व संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद खैरथल के निर्देशन में डॉ. राजेंद्र कुमार, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार), किशनगढ़ बास और उनकी टीम ने किया। टीम को सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में डीईएफ में काम आने वाले तकनीकी यूरिया की बजाय, किसानों के लिए निर्धारित कृषि यूरिया का उपयोग हो रहा है।

सूचना के आधार पर जब टीम ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया, तो वहां 325 बैग कृषि यूरिया अवैध रूप से पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे माल को सीज कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार, कृषि यूरिया का औद्योगिक उपयोग न सिर्फ अवैध है, बल्कि इससे किसानों को भी भारी नुकसान होता है क्योंकि यह उत्पाद बाजार में उपलब्धता और कीमतों को प्रभावित करता है। मामले की जांच जारी है और संबंधित फैक्ट्री प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button