देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जैन साधु-संतों को मिले सुरक्षा: राष्ट्र संत आचार्य श्री संजय मुनि ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
राष्ट्र संत आचार्य श्री संजय मुनि ने राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि जैन साधु साध्वीओ के विहार में समुचित सुरक्षा प्रदान की जाए। बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए लोकमान्य राष्ट्रसंत आचार्य डॉ संजय मुनि ने कहा कि जैन साधुओं के साथ सड़क दुर्घटना की कई घटनाएं घटित हो रही है, असामाजिक तत्वों द्वारा भी ऐसी घटनाएं की जा रही है, हाल ही में पाली समीप आचार्य श्री का भी बिहार के दौरान जिस तरह से एक्सीडेंट में देहांत हुआ ,वह असामाजिक तत्वों का निंदनीय कार्य लग रहा है ,जैन समाज में काफी रोष है,ऐसे ही घटनाएं राजस्थान ,मध्य प्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों में हो रही है जैन साधु संत देश के अनमोल धरोहर है एवं अहिंसा की पुजारी के रूप में प्राणी मात्र के करुणा का संदेश देते हैं ,संतो के साथ में भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना ना हो , सरकार से अनुरोध है कि जिस तरह सरकार द्वारा राजनेताओं को सुरक्षा प्रदान की जाती है ऐसे ही सुरक्षा व्यवस्था साधु संतों साध्वी समुदाय के विहार में भी प्रदान की जाए। क्योंकि जैन साधु साध्वी पैदल विहार करते हैं, जैन समाज ही नहीं वरन् अहिंसक समाज ऐसी अमानवीय घटनाओं के होने पर तीव्र भर्त्सना करता है। पाली के घटनाक्रम में अभी तक दोषी अपराधियों को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है ,सरकार ऐसी घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए कठोर कार्रवाई करावे एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करावे। जिला कलेक्टर सुशील कुमार ने बालोतरा जिले में उपरोक्त सुरक्षा हेतु विश्वास व्यक्त किया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित करने की बात कही । श्री धरणेन्द्र पद्मावती जागृत सेवा मंडल मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि श्रीमान जिला कलेक्टर को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन को प्रस्तुत करते समय नगर परिषद के पूर्व सभापति पारसमल भंडारी ,पूर्व पार्षद पुष्पराज चोपड़ा, श्री तपागच्छ संघ अध्यक्ष गणपत चंद पटवारी, श्री खरतरगच्छ संघ अध्यक्ष अमृतलाल सिंघवी,महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष धर्मेश चोपड़ा , रमेश श्री श्रीमाल, प्रवीण चोपड़ा, गोतम, अशोक गोलेछा, कमलेश चोपड़ा,प्रतीक दांती, विक्रम, पुनीत ,आनंद श्री श्रीमाल,सहित बालोतरा, जसोल, पचपदरा, असाडा, टापरा, पाटोदी , सिवाना सहित क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर भाग लिया, सिवाना के जोगेंद्र रांका के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिवाना एवं अन्य सभी प्रति क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया

Subscribe to my channel


