बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा
96.80% अंक अर्जित कर मोहम्मद रेहान ने किया क्षेत्र का नाम रोशन डॉक्टर बनना है सपना

ब्यूरो चीफ: संतोष कुमार गर्ग
बालोतरा (राजस्थान):
विज्ञान वर्ग के 2025 बोर्ड परीक्षा परिणामों में 96.80% अंक प्राप्त कर मोहम्मद रेहान ने न केवल अपने विद्यालय “भगवती बाल निकेतन, बालोतरा” में दूसरा स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
रेहान की इस सफलता पर समाज व परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। आज मोहम्मद इमरान छीपा के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और रेहान को शुभकामनाएँ दीं।
जब रेहान से उनकी सफलता का श्रेय पूछा गया तो उन्होंने नम्रतापूर्वक इसे अपने माता-पिता और विद्यालय परिवार को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “मेरी इस सफलता के पीछे मेरे माता-पिता की दुआएं, शिक्षकों का मार्गदर्शन और मेरा निरंतर प्रयास है।”
भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर रेहान ने बताया कि वे डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करना चाहते हैं। साथ ही यदि अवसर मिला तो प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना भी उनका सपना है।
इस अवसर पर छीपा गुलाम रसूल टाक, इक़बाल H.M.T., पार्षद हाजी असलम, हाजी सबिर, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद आफताब सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


