देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जैन मुनि अमित प्रकाश जी के देवलोक भवन पर बैकुंठी यात्रा निकाली गई एवं गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जैन मुनि अमित प्रकाश जी के देवलोक भवन पर बैकुंठी यात्रा निकाली गई एवं गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। समाजसेवी ओम बांठिया ने बताया कि बचपन जी के धार्मिक संस्कारो के कारण पचपदरा में धींगडमल जी चोपड़ा के परिवार में जन्मे ओमप्रकाश जी ने 17 वर्ष की उम्र में ही आचार्य श्री तुलसी जी से प्रेरणा प्राप्त कर हुबली में सामायिक ,स्वाध्याय, चौविहार सहित धार्मिक आराधना कार्य प्रारंभ कर दिया था एवं जीवन में धर्म के संस्कारों को अग्रसर होते हुए उन्होंने बालोतरा आचार्य श्री तुलसी के चातुर्मास में वर्ष 1983 में जैन दीक्षा की अंगीकार की ।आत्मार्थी , गुणानुरागी मुनि श्री अमित प्रकाश जी ने तेरापंथ धर्म संघ के अंतर्गत 19 वर्ष तक सतत ज्ञान, दर्शन, चरित्र,तप आराधना करते हुए अग्रसर होते रहे ,उसके पश्चात पिछले 23 वर्षों से अपने साधु जीवन में संयम साधना के साथ में आगे बढ़ते रहे , करीब 42 वर्ष के दीक्षा पर्याय में आपने आगमों का गहन अध्ययन किया, तपस्या के साथ ही आप क्रिया में भी हमेशा सजगता के साथ में आगे बढ़ते रहे करीब 3 वर्ष बालोतरा में विराजे , 25 मई को उनका देवलोक गमन हुआ, इस प्रसंग पर जैन समाज के द्वारा वैकुंठी यात्रा निकाली गई ,जिसमें उनके सांसारिक चोपड़ा परिवार के भ्राता सुरेश कुमार ,कमलेश कुमार सहित चोपड़ा परिवार एवं स्नेही स्वजनों ने मुखाग्नी दी। महेश्वरी भवन में गुणानुवाद सभा का आयोजन रखा गया, जिसमें चोपड़ा परिवार के सभी स्नेही स्वजनों ने भावांजलि अर्पित की। बैकुंठी यात्रा एवं गुणानुवाद सभा में ओसवाल समाज के अध्यक्ष शांतिलाल डागा ,पूर्व अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष महेंद्र वेद, प्रकाश वैद मेहता,सिवान्ची मालानी तेरापंथ सभा के पूर्व अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल, नेमीचंद चोपड़ा, नगर परिषद पूर्व सभापति पारसमल भंडारी, सुमित्रा जैन, समाज के अग्रणी ताराचंद कोठारी, केवलचंद छाजेड़, नेमीचंद गोलेछा, गौतम ओस्तवाल,महेंद्र चोपड़ा, पवन नाहटा , धर्मेश चोपड़ा, प्रकाश श्रीश्रीमाल, शिवकुमार ढेलरिया, सालेचा सहित बड़ी संख्या में बालोतरा , पचपदरा,जसोल,गणमान्य नागरिकों ने एवं पारिवारिक जनो ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके संयम साधना जीवन से प्रेरणा, गुणानुवाद सभा में विचार व्यक्त किए।

Subscribe to my channel


