पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पन्ना जिला अंतर्गत रामनगर गांव में लगी भीषण आग: आपदा प्रबंधक की लापरवाही से तबाही

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

पन्ना। जिले के रामनगर में आज शाम एक भीषण आग ने गांव के 15-20 घरों को राख में तब्दील कर दिया। तेज आंधी और गर्मी के कारण आग हुई बेकाबू और यह पूरी घटना प्रशासन की नाकामी को उजागर करने वाली बन गई।

इस घटना ने प्रशासन की आपदा व्यवस्था की पोल खोल दी जिसमें दबा किया जाता है कि हम हर परिस्थित से निपटने के लिए तैयार है

गर्मी में सबसे ज्यादा घटना आग जनित होती हैं जिसमें सबसे ज्यादा रोल फायर बिग्रेड का होता है लेकिन हर तहसील में लगभग सभी फायर बिग्रेड कंडम हालत में है ऐसे में आग पर काबू कैसे पाया जा सकता साथ ही साथ आग पर काबू पाने वाले ट्रेंड कर्मचारी भी मौजूद नहीं हैं

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि आग की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने घंटों तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्हें त्वरित कार्रवाई की जगह केवल अधिकारियों के दौरे और भाषणों का ही इंतजार रहा। ग्रामीणों के अनुसार, अगर समय रहते दमकल वाहन मौके पर भेजे गए होते, तो आग को फैलने से रोका जा सकता था, लेकिन आपदा प्रबंधक और प्रशासन की लापरवाही ने इस घटना को बड़ी त्रासदी में बदल दिया।

घटना के बाद पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार के द्वारा राहत कार्यों का जायजा लिया और प्रभावितों से मुलाकात कर हर संभव मदद के लिए कहा गया।

जनता का शासन से सिर्फ एक ही निवेदन है कि इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो कि जनता का शासन पर से भरोसा उठ जाए।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button