बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

राजस्थान केश कला बोर्ड अध्यक्ष पद की दौड़ में मजबूत दावेदार देव किशन मारू, संगठन और शिक्षा दोनों में मजबूत पकड़

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर । राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता देव किशन मारू का नाम प्रमुख दावेदारों में चर्चा में है। बीकानेर जिले से आने वाले मारू लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े हुए हैं। वे राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

देव किशन मारू राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। भाजपा के विभिन्न अभियानों और चुनावों में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। समर्थकों का मानना है कि पार्टी की कई चुनावी सफलताओं में भी उनकी संगठनात्मक भूमिका अहम रही है।

यदि उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने BCA, LL.B. और M.Sc. (Computer Science) की पढ़ाई की है, जिससे वे तकनीकी और विधिक दोनों क्षेत्रों की अच्छी समझ रखते हैं।

राजस्थान केश कला बोर्ड के गठन और अध्यक्ष पद को लेकर समाज तथा राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चाएं जारी हैं। ऐसे में देव किशन मारू का नाम भी संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है। हालांकि, अध्यक्ष पद पर अंतिम निर्णय राज्य सरकार और संबंधित प्राधिकरण द्वारा ही लिया जाएगा। BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma अध्यक्ष, केश कला बोर्ड, राजस्थान

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button