उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार

बस्ती में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कारीगरों को स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 28 जुलाई 2026। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माटीकला से जुड़े कारीगरों, कुम्हार/प्रजापति समाज के लोगों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी आनंद शुक्ला ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का बुके और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं और माटीकला बोर्ड के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथि संजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि माटीकला भारतीय ग्रामीण संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कारीगरों से अपने पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक और नए उत्पादों के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया तथा सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

लीड बैंक कार्यालय के अधिकारियों ने माटीकला उद्योग से जुड़े लोगों को बैंकिंग सुविधाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं मुख्य प्रबंधक, मार्गदर्शी बैंक कार्यालय ने मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। योजना के लाभार्थी शिव कुमार प्रजापति ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ₹5 लाख का ऋण लेकर सफलतापूर्वक अपना उद्योग स्थापित किया।

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फाइन आर्ट विशेषज्ञ एवं कला-शिल्प प्रशिक्षक आलोक शुक्ल ने माटीकला उत्पादों के महत्व, गुणवत्ता और बाजार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर माटीकला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए माटीकला से जुड़े उद्यमियों से अपने पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button