बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विमल वाटिका में रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा जनहित में नई बैठक बेंचें स्थापित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा:
सामाजिक सरोकार और जन सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा वर्धमान कॉलोनी स्थित ‘विमल वाटिका’ में आमजन की सुविधा के लिए दो नई बैठक बेंचों की स्थापना की गई है। जनोपयोगी सुविधा का यह कार्य श्री लालचंद विशेष कुमार गोगड़ के सौजन्य से संपन्न हुआ।
आयोजित इस लोकार्पण कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष श्री हितेंद्र छाजेड़ और सचिव सीए अभिषेक जिंदल ने बताया कि विमल वाटिका क्षेत्र के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान है। इन नई बेंचों के लगने से यहाँ सुबह-शाम टहलने आने वाले नागरिकों, विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बैठने की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
क्लब की ओर से समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए श्री लालचंद विशेष कुमार गोगड़ का विशेष आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष लालचंद गोगड़, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया तथा रोटेरियन सदस्य शांतिलाल धेलारिया, मुकेश बजारी, सुरेश नेता, रतन ओसवाल, प्रवीण चोपड़ा, दीपक गुप्ता, मंगीलाल मालू, विमल मालवीय, प्रदीप पवार, जितेंद्र कावड़, जीतू सालेचा और राजेंद्र श्रीश्रीमाल उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


