LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना नीमगांव पुलिस द्वारा अभियुक्त रचित मिश्रा पुत्र अमित कुमार मिश्रा को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
* जनपद खीरी दिनांक 03.05.2025*
*थाना नीमगांव पुलिस द्वारा अभियुक्त रचित मिश्रा पुत्र अमित कुमार मिश्रा को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 03.05.2025 को थाना नीमगांव पुलिस द्वारा अभियुक्त रचित मिश्रा पुत्र अमित कुमार मिश्रा निवासी ग्राम जम्हौरा थाना नीमगांव जनपद खीरी को ग्राम सिकन्दराबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 150/2025 धारा 9/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
रचित मिश्रा पुत्र अमित कुमार मिश्रा निवासी ग्राम जम्हौरा थाना नीमगांव जनपद खीरी
*बरामदगी विवरण-*
01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 आशीष सहरावत चौकी प्रभारी सिकन्दराबाद थाना नीमगांव जनपद खीरी
2. हे0का0 श्रवण कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी
3. हे0का0 जयप्रकाश थाना नीमगांव जनपद खीरी
4. का0 सोमनाथ थाना नीमगांव जनपद खीरी
Subscribe to my channel


