उत्तराखंडदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा सीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर दिए निर्देश

Former MLA Rajesh Shukla inspected Kichha CHC and gave instructions to improve health facilities

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किच्छा का निरीक्षण किया और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल परिसर का व्यापक दौरा कर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह यादव से पाई गई खामियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्टाफ की कमी सहित विभिन्न समस्याओं पर गहराई से जानकारी ली। उन्होंने इलाज के लिए आए मरीजों से भी मुलाकात कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।
कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने पूर्व विधायक को स्वास्थ्य केंद्र में सर्जन, नर्सिंग स्टाफ और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से अवगत कराया और इन समस्याओं के समाधान हेतु शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।
समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मौके से ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. के.के. अग्रवाल से फोन पर वार्ता कर स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती हेतु तुरंत कदम उठाने को कहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने आश्वासत किया कि शीघ्र ही सितारगंज में नियुक्त होने वाले सर्जन को सप्ताह में तीन दिन किच्छा सीएचसी में सेवा देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त, किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 नर्सिंग स्टाफ और 6 संविदा डॉक्टरों की तत्काल नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि नियुक्तियों के बाद स्वास्थ्य केंद्र में उपचाररत मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
ब्राह्मण के दौरान मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, निर्वर्तमान सभासद संदीप अरोड़ा, सुरेंद्र चौधरी, संजीव खन्ना, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, कविता मान, प्रकाश पंत, सुरेंद्र चौधरी, चंदन जायसवाल, धनीराम, नितिन फुटेला, श्याम सुंदर बिष्ट, देवेंद्र शर्मा, मलकीत सिंह, संजीव खन्ना, रमन कोली, मिथुन मंडल, राजकुमार कोली, टीकम सिंह कोरंगा, हीरा सरकार, जितेंद्र गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, सुनीता गंगवार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button