बस्ती, – बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा मूड घाट मोड़ पर 25/04/2025 को सुबह दबंगों ने तीन महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दहशत फैला दी। पीड़ित महिलाओं में मुख्य रूप से समीम बानो, उर्मिला चौधरी और राजमति चौधरी शामिल हैं। यह हमला उस वक्त हुआ जब वे बाल्टरगंज की ओर जा रही थीं।
पीड़िता समीम बानो, निवासी कटरा, ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे जैसे ही वह कटरा मुहबाट मोड़ पर पहुंचीं, वहां पहले से मौजूद साहिद हसन उर्फ काजू, दिनेश पान, शाकिर और आमीर ने उन्हें रोका। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लात-घूंसे, लाठी और डंडों से हमला बोल दिया।
जब समीम की सहयोगी उर्मिला और राजमति ने बीच-बचाव करना चाहा, तो हमलावरों ने उन पर भी लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में राजमति चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज जिला अस्पताल बस्ती में हुई
समीम बानो ने कोतवाली थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बानो ने यह भी बताया कि हमलावर जाते-जाते धमकी दे गए कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो जान से मार देंगे।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी रोष है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
यह घटना बस्ती शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, जहां दिनदहाड़े महिलाओं पर जानलेवा हमला हो रहा है।








Subscribe to my channel


