परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण कल
The grand statue of Lord Parshuram will be unveiled tomorrow on the occasion of Parshuram Jayanti

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर…आवास विकास कॉलोनी, 30 अप्रैल — ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कल, दिनांक 30 अप्रैल (बुधवार) को परशुराम पार्क, आवास विकास कॉलोनी में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस पावन अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि एवं संतजनों—श्रीमान रमेश वशिष्ठ, स्वामी चैतन्य जी महाराज, महापौर श्री विकास शर्मा, विधायक श्री शिव अरोड़ा, श्रीमती मीना शर्मा तथा श्री मुकेश वशिष्ठ—मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर सामूहिक रूप से प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री श्री संजीव शर्मा ने बताया कि इस भव्य आयोजन की शुरुआत सुबह 8:00 बजे कलश यात्रा से होगी, जिसमें विप्र समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर सम्मिलित होंगी। इसके पश्चात 10:00 बजे हवन व वैदिक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 11:00 बजे भगवान परशुराम की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा। अनावरण उपरांत दोपहर 12:00 बजे से महाप्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी समाज बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।
अपने वक्तव्य में श्री शर्मा ने यह भी कहा कि भगवान परशुराम सनातन धर्म के प्रतीक, सत्य, साहस और न्याय के अवतार हैं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की रक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। नितिन कौशिक नगर अध्यक्ष ने बताया कि भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज के ही नहीं, अपितु समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
वहीं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राहुल भारद्वाज ने कहा कि भगवान परशुराम समाज में संस्कार, शिक्षा और सद्भावना के जीवंत प्रतीक हैं, जिनके आदर्श आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम संयोजकों ने सभी विप्र समाज बंधुओं सहित अन्य सभी समाजों के सम्माननीय नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है।
आज की पूर्व बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई, जिसमें प्रमुख रूप से श्री मुकेश वशिष्ठ, नितिन कौशिक, पदम शर्मा, गजानंद शर्मा, रजत दीक्षित ,देवेंद्र कौशिक, देव ऋषि शर्मा, संदीप मिश्रा,नवीन नैनवाल, विश्वनाथ शर्मा श्याम शर्मा, धीरू त्रिपाठी, डॉ. राहुल भारद्वाज, विनय दीक्षित सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
यह आयोजन न केवल विप्र समाज बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत सिद्ध होगा, जो भगवान परशुराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
Subscribe to my channel


