उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

उधम सिंह नगर से सैकड़ों कार्यकर्ता करेंगे देहरादून कूच,ऐतिहासिक होगी 30 अप्रैल की संविधान बचाओ रैलीः गावा

Hundreds of workers from Udham Singh Nagar will march to Dehradun, the Save Constitution rally on April 30 will be historic: Village

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रूद्रपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल को देहरादूनम ें आयोजित होने जा रही काग्रेस की संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें रूद्रपुर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता देहरादून कूच करेंगे। मीडिया को जारी बयान में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में आगामी 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे देहराूदनक े रेंजर्स ग्राउण्ड में विशाल ‘संविधान बचाओ’ रैली और जनसभा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रभारी कुमारी शैलजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह प्रभारी विधायक प्रगट सिंह, सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे। श्री गावा ने कहा कि संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचंगे। श्री गावा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने पर तुली है। संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के राज में हिंदू नहीं बल्कि संविधान खतरे में है। बाबा साहब डा- भीम राव अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की कोशिश का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से 30 अप्रैल को संविधान बचाओ रैली में देहरादून पहुंचने की अपील की है।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button