अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल सहित आरोपीगण गिरफ्तार

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

पुलिस थाना पूगल एवं औषधि नियंत्रण अधिकारी बीकानेर द्वारा संयुक्त प्रभावी कार्यवाही ।

 तनूज मेडिकल एवं जनरल स्टोर आरडी 682 से प्रतिबंधित 1680 नशीले PREGABALIN CAPSULES 300 MG बरामद किया जाकर दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

औषधि नियंत्रण अधिकारी बीकानेर द्वारा मेडिकल स्टोर का लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गयी शुरू ।

गिरफ्तार मुल्जिम से नशीले कैप्सूल के खरीद फरोक्त में गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी।

कार्यवाही का विवरण: श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रैज

बीकानेर, श्रीमती नम्रता वृष्णि जिला कलेक्टर बीकानेर एवं श्री कावेन्द्रसिंह सागर आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री कैलाश सिंह सान्दू आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बीकानेर के निर्देशन में तथा श्री अमरजीत चावला आरपीएस पुलिस उप अधीक्षक वृत्त खाजूवाला के निकट सुपरविजन में श्री पवन कुमार सिंह उनि थानाधिकारी के नेतृत्व में श्री धर्माराम हैडकानि 124, श्री बजरंग लाल यादव कानि 1688, श्री चुन्नीनाथ कानि 529, श्री सुशील कानि 1090 एवं श्री शेखर चन्द चौधरी औषधि नियंत्रण अधिकारी बीकानेर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरडी 682 पर स्थित तनुज मेडीकल एण्ड जनरल स्टोर संचालक लाभुराम शर्मा पुत्र जगदीश जाति ब्राह्मण उम्र 33 वर्ष निवासी राणेर 465 आरडी पुलिस थाना छतरगढ जिला बीकानेर से बिना कय बिल खरीद की गयी 700 प्रतिबंधित नशीले Pregabalin Capsules 300 mg एवं मेडीकल स्टोर से सप्लाई के लिए ले जा रहे अशोक शर्मा पुत्र महावीर जाति ब्राह्मण उम्र 23 वर्ष निवासी सत्तासर पुलिस थाना छतरगढ जिला बीकानेर के कब्जा से 980 प्रतिबंधित नशीले Pregabalin Capsules 300 mg बरामद किये गये। Pregabalin Capsules 300 mg को जिला कलक्टर, बीकानेर द्वारा आदेश क्रमांक सीबी / न्याय/धारा 163/2025 दिनांक 18.04.2025 के द्वारा प्रतिबंधित किया

गया था। जिला कलेक्टर बीकानेर के आदेश की अवहेलना पर धारा 223 (ख) बीएनएस 2023 में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण हाजा में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ़्तारशुदा मुलजिमः-

01-लाभुराम शर्मा पुत्र जगदीश जाति ब्राह्मण उम्र 33 वर्ष निवासी राणेर 465 आरडी पुलिस थाना छतरगढ जिला बीकानेर

02-अशोक शर्मा पुत्र महावीर जाति ब्राह्मण उम्र 23 वर्ष निवासी सत्तासर पुलिस थाना छतरगढ जिला बीकानेर।

कार्यवाही में शामिल टीमः-

1. श्री पवन कुमार सिंह उनि थानाधिकारी

2. श्री धर्माराम हैडकानि 124

3. श्री बजरंग लाल यादव कानि 1688

4. श्री चुन्नीनाथ कानि 529

5. श्री सुशील कुमार कानि 1090

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button