उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र
सोनभद्र (समाचार) 10वीं एवं 12वीं में सरस्वती विद्या मंदिर का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र
एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में भैया एवं बहिनों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाकर गौरव स्थापित किया। कक्षा 10वीं के भैया अभिषेक कुमार एवं मो० आसिफ ने 85.83 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान, विकास कुमार 84.33 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान,अंकुर सिंह ने 81.66 प्रतिशत के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में भैया आदर्श तिवारी ने 84.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, बहन कृतिका जायसवाल 81.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, शैलेंद्र कुमार एवं सुष्मिता ने 81.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्रदान करने वाले समस्त भैया-बहिनों को विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी एवं विद्यालय परिवार ने भैया-बहिनों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel


