कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के विशेष फागिंग अभियान को दिखाई हरी झण्डी,वेंडिंग जोन में डस्टविन और ड्रेस भी वितरित,रूद्रपुर के विकास के लिए सरकार से मिलेगा पूरा सहयोगः गणेश जोशी
Cabinet Minister flagged off the special fogging campaign of the Municipal Corporation, dustbins and dresses were also distributed in the vending zone, full support will be received from the government for the development of Rudrapur: Ganesh Joshi


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने गुरूवार को नगर निगम की ओर से शहर के सभी वार्डों में चलाये जा रहे विशेष फागिंग अभियान में शामिल कर्मचारियों और वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम में यूसीसी के अंतर्गत विवाह का पंजीकरण कराने वाले दो लोगों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। इसके पश्चात वेडिंग जोन में दुकानदारों को डस्टविन ड्रेस और आवंटन पत्र भी वितरित किये।
नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। किच्छा रोड पर कचरे के पहाड़ को स्वयं उन्होंने अपनी आंखों से देखा था, आज वहां पर सुंदर पार्क नजर आ रहा है। नगर निगम ने कचरे के कलंक को हटाकर 50 करोड़ रूपये की बेशकीमती जमीन को बचाने का काम किया है। कचरा निस्तारण का यह उदाहरण पूरे प्रदेश की निकायों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि अपने संसाधनों से नगर निगम ने शहर को विकसित करने के लिए जो प्रयास किये हैं वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क से ही विकास की गाड़ी तेजी से चलती है। प्रदेश के कप्तान पुष्कर सिंह धामी टीम वर्क के रूप में काम करके प्रदेश को निरंतर आगे ले जा रहे हैं। जनभावनाओं के अनुरूप आज प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। सीएम धामी अपने ऐतिहासिक फैसलों के लिए आज पूरे देश में अलग पहचान बना चुके हैं। कल काशीपुर में एक कार्यक्रम में सीएम ने जो घोषणा की उसका शासनादेश मात्र दो घंटे के अंदर जारी हो गया। यह अपने आप में एक बड़ा उदाहरण है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने शहरवासियों को मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए जो महा अभियान शुरू किया है यह सराहनीय प्रयास हैं, इससे जाहिर हो रहा है कि नगर निगम को जनता के स्वास्थ्य की चिंता है। उन्होंने मेयर और नगर आयुक्त को भरोसा दिलाते हुए कहा कि रूद्रपुर नगर निगम से जो भी प्रस्ताव शासन के पास आयेंगे उनमें कोई रूकावट नहीं आने दी जायेगी। उसमें पूरा सहयोग किया जायेगा। रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने में जहां भी उनकी आवश्यकता होगी वह हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर के विकास के लिए निरंतर सेवाभाव के साथ प्रयास किये जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी का भी सहयोग इस शहर को समय समय पर मिलता रहा है और उम्मीद है कि आगे भी उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा। उन्होंने प्रभारी मंत्री के समक्ष नगर निगम क्षेत्र से सम्बंधित कुछ मांगें रखते हुए इन्हें जिला योजना में शामिल करने का अनुरोध भी किया। महापौर ने कहा हमारा प्रयास है कि रूद्रपुर एक मॉडल शहर के रूप में विकसित हो। यह शहर सुंदर होने के साथ साथ स्वच्छ भी हो। उन्होंने कहा शहरवासियों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए नगर निगम ने शहर के सभी 40 वार्डों में आज से विशेष फागिंग अभियान की शुरूआत की है, इसमें नगर निगम के कई वाहनों के साथ ही कर्मचारी पैदल भी घर घर फागिंग अभियान चलायेंगे। सभी वार्डों के लिए अलग अलग रोस्टर तैयार किया गया है। अगले एक माह तक यह अभियान निरंता जारी रहेगा। निगम ने मलेरिया विभाग से सामंजस्य बनाकर फागिंग के कैमिकल को प्रभारी बनाया है तो कि मच्छरों का सफाया हो सके।
नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कार्यक्रम में नगर निगम की उपलब्धियां बताने के साथ ही आगामी योजनाओं को भी प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर को पालिका से निगम बने हुए अभी कुछ साल ही हुए हैं, अभी यहां बहुत कुछ करना बाकी है, इसके लिए उन्होंने शासन से मदद की अपेक्षा भी की।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने यूसीसी के अंतर्गत सबसे पहले विवाह पंजीकरण कराने वाले सुरेश चन्द्र और दीप पाण्डे को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये। इसके पश्चात फांिगंग अभियान में शामिल वाहनों और कर्मचारियों को नगर निगम गेट से हरी झण्डी दिखाकर वार्डों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग,धीरेन्द्र मिश्रा, राकेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष, धीरेश गुप्ता, सुनील ठुकराल, पार्षद प्रमोद शर्मा, चिराग कालड़ा, इन्द्रजीत सिंह, पारस चुघ, हरजीत राठी, राजन राठौर, राजेश जग्गा,विजय तोमर, शिव कुमार, आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।
मेयर और नगर आयुक्त की पीठ थपथपा गये प्रभारी मंत्री
रूद्रपुर। विकास शर्मा के महापौर बनने के बाद पहली बार नगर निगम पहुंचे प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने निगम सभागार में आयेाजित कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने मंच से विकास शर्मा को युवा और कर्मठ बताया तो वहीं नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को अनुभवी अधिकारी बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर को युवा और कर्मठ मेयर मिलने के साथ ही सुलझे हुए और अनुभवी नगर आयुक्त मिले हैं। प्रभारी मंत्री ने कूड़े का पहाड़ हटाकर 50 करोड़ की जमीन को बचाने के लिए मेयर ओर एमएनए की सराहना की साथ ही नगर निगम द्वारा बनाये गये वेंडिंग जोन को भी पूरे प्रदेश के लिए मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा वेंडिंग जोन प्रदेश में पहली बार बना है, अन्य निकायों को भी इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने गौशाला निर्माण, सीबीजी प्लांट सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का भी जिक्र करते हुए मेयर और एमएनए को शाबासी दी।
वेडिंग जोन में डस्टविन ड्रेस और आवंटन पत्र वितरित
रूद्रपुर। नगर निगम में फागिंग अभियान का शुभारम्भ करने के पश्चात प्रभारी मंत्री ने वेंडिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने वेंडिंग जोन के छूटे हुए दुकानदारों को आवंटन पत्र सौंपे। साथ ही सभी दुकानदारों को डस्टविन और ड्रेस का भी वितरण किया। वंेडिंग जोन में प्रभारी मंत्री ने एक दुकान पर जूस भी पीया। इस दौरान मेयर विकास शर्मा ने प्रभारी मंत्री को बताया कि वेडिंग जोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूद्रपुर को ठेली मुक्त करने के लिए यह वेंडिंग जोन बनाया गया है, साथ ही इसमें जी-20 सम्मेलन के दौरान हटाये गये दुकानदारों को भी दुकानें आवंटित की गयी है। उन्होंने बताया कि वेंडिंग जोन में हाईजिन का पूरा खयाल रखा गया है। यह वेंडिंग जोन प्लास्टिक मुक्त है। वेंिडग जोन में हर घंटे स्वच्छता के लिए सफाई कर्मी रखा गया है, सुरक्षा के लिए गार्ड की व्यवस्था है, हर दुकानदार को आज एक जैसे डस्टविन दिये गये हैं, और एक जैसी डेªस दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस तरह के और भी वेंिडंग जोन बनाये जाने की योजना है।
Subscribe to my channel


