
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
#Basti Times 24 News
खबरची ✍️
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के जन्मदिन पर सोमवार को जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने साथियों के साथ सिंघाना रोड स्थित नंदीशाला पहुंचे। जहां उन्होंने गऊओं की सेवा करते हुए दिग्विजय चौटाला की लंबी उम्र एवं सुखद जीवन की कामना की।
सर्वप्रथम जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने नंदीशाला के केयर टेकर अनिल शास्त्री को गौमाता के भोजन के लिए चूरी के कट्टे सौंपे। फिर गौमाता को चारा खिला आशीर्वाद लिया। सिकंदर गहली ने कहा कि गोसेवा बड़ा पुण्य का कार्य होता है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है तथा इसमें 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जब भी कोई खुशी का कार्यक्रम होता है तो वह गोशाला पहुंचकर इनकी सेवा करना नहीं भूलते तथा अन्य लोगों को भी इनकी सेवा में तत्पर रहना चाहिए।
तत्पश्चात बाद शहर में सिंघाना रोड स्थित मोती नगर कार्यालय में पहुंच युवा नेता दिग्विजय चौटाला के जन्मदिन पर केट काटा गया। इस दौरान सिकंदर गहली ने कहा कि वर्ष-2013 में दिग्विजय चौटाला इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और फिर युवाओं को चौधरी देवीलाल की विचारधारा से जोड़े रखने का मुश्किल काम अपने कंधों पर लिया और पूरे हरियाणा की यात्रा की। लगभग एक माह चली इस यात्रा के जरिए दिग्विजय ने हरियाणा के छात्रों की समस्याओं को समझा और हजारों युवाओं को अपने साथ जोड़ा। अपने कड़े प्रयासों से प्रदेश में 23 साल बाद छात्र चुनाव शुरू करवाए गए। उसी साल इनसो ने रोहतक में स्वैच्छिक अंगदान कार्यक्रम आयोजित किया और 10 हजार कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक अंगदान की शपथ लेकर सहमति पत्र भरे।
इस उपलब्धि के लिए इनसो को लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सुमेर कांडा, वरिष्ठ नेता धर्मबीर यादव, संजय यादव, जजपा के युवा प्रदेश महासचिव नवीन राव, दीपक यादव, मनीष शर्मा, मनीष गुर्जर, मोनू यादव, कुलदीप यादव, कृष्ण यादव व प्रवीण आदि मौजूद थे।
#Basti Times 24 News