अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

पुलिस थाना भिवाड़ी फैज तृतीय के हिस्ट्री शीटर आकिब उर्फ दलिया को मय एक देशी कट्टा 315 बोर सहित किया गिरफ्तार

संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी

 

पुलिस थाना भिवाड़ी फैज तृतीय के हिस्ट्री शीटर आकिब उर्फ दलिया को मय एक देशी कट्टा 315 बोर सहित किया गिरफ्तार

 > हिस्ट्री शीटर आकिब उर्फ दलिया के खिलाफ पूर्व में भी कई लूट, मारपीट, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के 9 प्रकरण हैं दर्ज

दिनांक 22.04.2025 को मन थानाधिकारी सत्यनारायण उप-निरीक्षक को जरियें मुखबीर खास से सुचना मिली की एक लड़का जिसने लोवर व टीशर्ट बहन रखी है जो बाबा मोहनराम काली खोली मंदिर से सांथलका को जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़ा जिसके पास अवैध हथियार है। मुखबीर खास की सूचना विश्वसनीय होने पर उक्त सूचना हैड कानि0 मुकेश कुमार 161 को अवगत कराया गया। जिस हैड कानि0 मुकेश कुमार 161 तुरन्त मय जाप्ते के रवाना होकर काली खोली मंदिर से सांथलका गांव को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचा जहाँ पर मुखबीर खास से बताये हुलिये का एक लडका जाता हुआ दिखाई दिया जिसको हमराही जाप्ते की मदद से पकड़ा और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पता आकिब उर्फ दलिया पुत्र श्री

याकूब उम्र 23 साल निवासी बिलाहेडी थाना भिवाडी फैज तृतीय जिला खैरथल तिजारा (राज0) का होना बताया। जो कि थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। जिसकी तलाशी ली गई तो लोवर की बांयी आट से एक देशी कट्टा 315 बोर मिला । जिसको मय अवैध देशी कट्टा मय 1 दस्तयाब किया जाकर रवाना होकर हाजिर थाना आयें एवं हिस्ट्री शीटर आकिब उर्फ दलिया के विरूद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश श्री वेदप्रकाश हैड कानि0 48 के जुम्में की गई ।

O: गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान :-

1. मुल्जिम आकिब उर्फ दलिया पुत्र श्री याकुप उम्र 20 साल निवासी बिलाहेड़ी थाना भिवाड़ी फैज तृतीय जिला भिवाड़ी। ०ः बरामद माल ०:- 1. देशी कट्टा 315 बोर

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button