गुरुकुल इंटर कॉलेज के कक्षा 6 के छात्र का सिडकुल में मृत अवस्था में मिला शब, परिवार वाले बोले हमारे पुत्र की निर्मम तरीके से की गई है हत्या,जांच में जुटी पुलिस टीम
The body of a class 6 student of Gurukul Inter College was found dead in Sidkul, the family said that our son has been brutally murdered, the police team is investigating


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर…आजाद नगर ट्रांजिट कैंप में रहने वाले देवदत्त जो कि मूल निवासी ग्राम खाकूमा जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं उनका पुत्र मृत अवस्था में आज सिडकुल में स्थित रिद्धि सिद्धि के पास जंगल में मिला है। वह देवछाया कंपनी सिडकुल सेक्टर 11 में कार्य करते है। मृतक के पिता देव दत्त ने बताया कि आज सुबह 8 बजे के करीब उन्होंने साइकिल से बालक अंकित को ट्रांजिट कैंप के गुरुकुल स्कूल के बाहर छोड़ा था। वहां से संदिग्ध परिस्थितियों में बालक गायब हो गया। दोपहर बाद उसका शव मिलने की खबर से हमारे परिवार में हड़कंप मच गया। बालक अंकित हत्याकांड की खबर मिलते ही समाजसेवी सुशील गाबा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुलिस प्रशाशन से इस हत्याकांड की जल्द से जल्द खुलासे की मांग की। श्री गाबा ने कहा कि इस हत्याकांड से समस्त क्षेत्र में गंभी चिंता, दुख और गुस्से की लहर दौड़ गई है। इस हत्याकांड के जल्द खुलासा करने के साथ ही बालक के हत्यारों को फास्ट ट्रैक अदालत में फांसी की सजा भी होनी चाहिए। जिससे ऐसा अपराध करने वाले अपराधियों में डर का खौफ फैल सके।
Subscribe to my channel


