उत्तराखंडधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

मां अटरिया देवी का भव्य डोला रमपुरा से बैंड बाजे के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्राचीन श्री अटरिया देवी माता शक्ति पीठ जगतपुरा पहुँचा, माता रानी के भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर माता के डोले का किया भव्य स्वागत

The grand palanquin of Maa Aatriya Devi reached the ancient Shri Aatriya Devi Mata Shakti Peeth Jagatpura from Rampura via the main roads of the city with band music, devotees of Mata Rani showered flowers at various places and gave a grand welcome to the palanquin of the mother

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर… हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर से जयघोषों एवं पुष्प वर्षा के बीच मां अटरिया देवी का भव्य डोला बैंड बाजे के साथ रमपुरा से चलकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्राचीन श्री अटरिया देवी माता शक्ति पीठ जगतपुरा पहुँचा। जहां मां अटरिया देवी की प्रतिमा को विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापित किया गया। माता का डोला स्थापित होने के बाद मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे नव नियुक्त मेयर विकास शर्मा ने मेले का शुभारंम्भ किया।

मां अटरिया देवी के डोला स्थापित होने के बाद आज से ही प्राचीन श्री अटरिया मेले का आगाज प्रारंभ हो गया है। रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर में सुबह से ही महंत पुष्पा देवी की अगुवाई में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद फूल मालाओं से सुसज्जित पालकी में माँ अटरिया देवी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। जगह-जगह माता रानी के श्रद्वालुओं ने पालकी पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान रुद्रपुर शहर मां अटरिया देवी की जयकारों की घोषणा से गुंजायमान हो उठा। भव्य डोला शोभायात्रा में कई कलाकारों के द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां दिखाई गई। इन सुंदर झांकियां ने माता रानी के भक्तों का मन मोह लिया।कलाकारों द्वारा किये जा रहे राधा कृष्ण के नृत्य से लोग मंत्रमुग्ध् होकर नाचते गाते हुए विभिन्न मार्गो से होते हुए रमपुरा से चलकर मां अटरिया देवी के मंदिर जगतपुरा पहुंचे।यात्रा में तीन रथ भी शामिल हुये। जिसमें हनुमान जी, गणेश जी,माता की छवि विराजमान थी, शोभायात्रा का जगह जगह श्रद्वालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। माता का डोला रम्पुरा से प्रारंभ होकर किच्छा रोड़, इन्द्रा चौक, सब्जी मंडी, डीडी चौक, अटरिया मार्ग आवास विकास, पुलिस लाइन गेट, शिव शक्ति विहार कॉलोनी के गेट से होते हुए जगतपुरा स्थित प्राचीन श्री अटरिया माता शक्तिपीठ पहुँचा। जहां धर्मिक अनुष्ठानों के साथ माँ अटरिया की प्रतिमा स्थापित की गई। शोभायात्रा में मेयर विकास शर्मा महंत माता पुष्पा देवी, प्रबंध्क/सचिव अरविंद शर्मा, पंकज गौडू,दीपा शर्मा, सुनीता शर्मा,किच्छा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, समाजसेवी संजय ठुकराल हरपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नत्थूलाल गुप्ता, वार्ड न.21 के पार्षद गिरीश पाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा,अनिल शर्मा आदि श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर माता का डोला यात्रा के दौरान पुलिस की कड़ी चौकसी में एसएसआई नवीन बुधानी, चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी होशियार सिंह, रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट, सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार,एएसआई नवीन जोशी, यातायात पुलिस कर्मी और हजारों की संख्या में माता रानी के भक्ति मौजूद थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button