उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

देश में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन

Dozens of women Congress workers reached the District Officer's office and staged a strong protest demanding implementation of 33% reservation for women in the country

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…देश में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा और महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली के नेतृत्व में दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया, और जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सोपा, और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, इससे पूर्व श्रीमती शर्मा और मोनिका ढाली के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं लाल रंग की पोशाक पहनकर जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुई, जहां उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर और झंडे लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया । इस दौरान उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने डेढ़ वर्ष पूर्व संसद में 33% महिला आरक्षण बिल पास किया था,लेकिन दुर्भाग्य से आज भी पूरे देश में उस आरक्षण को लागू नहीं किया गया है, जिससे महिलाएं अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही हैं, श्रीमती शर्मा ने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शासन में आज बेटियां पूरी तरीके से असुरक्षित है,देश भर में महिलाओं का शोषण किया जा रहा है, उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, उनके साथ बलात्कार जैसी घटनाएं अब आम हो गई हैं,अब महिलाएं घर से निकलने में भी डर रही है,क्योंकि वह सुरक्षित नहीं है,रुद्रपुर में भी पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के एक नेता निगम पार्षद द्वारा दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई,उन्हें अपमानित किया गया, उन महिलाओं द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन दुर्भाग्य से अभी तक उस आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई, इससे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आंखें मूंदकर सोई हुई है, कानों में उन्होंने रुई लगा रखी है, जिससे उनको सुनाई भी नहीं दे रहा है, श्रीमती शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस इसके लिए पूरे देश भर में आंदोलन कर रही है, और महिलाओं के उत्पीड़न पर वह चुप बैठने वाली नहीं है,महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है, जहां महिलाओं का सम्मान नहीं है, वहां किसी को भी सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी को महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सोपा । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष ममता हालदार, पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी, सरोज रानी, मंजू जैन, पूर्व सभासद मालती मौर्य,पूनम गुप्ता,ममता शर्मा, अंकिता अधिकारी, कांति प्रजापति,मिथिलेश,मालती कांडपाल, गीता गुप्ता,सुमन गुप्ता,बबीता मौर्य, शीला देवी, सीमा, चंद्र,फूल कुमारी, लक्ष्मी देवी, रूपा देवी, सीमा, कनिका, ज्योति साना,निशा, मुन्नी देवी,प्रियंका,पूजा विश्वास,गंगा देवी, प्रवेश, मीनाक्षी,पूनम यादव, आरती गुप्ता, बेबी, माया, राजवती यादव, सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button