धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

श्री बांके बिहारी सेवा दल ट्रस्ट भिवाड़ी द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं दीपदान का भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। नव वर्ष के पावन शुभ अवसर पर श्री बांके बिहारी सेवा दल ट्रस्ट, भिवाड़ी द्वारा भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत एक विशेष आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विपुल गार्डन सोसाइटी में संध्या काल के दौरान निःशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भक्ति रस में डूबकर भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का श्रवण किया।

साथ ही, गोपेश्वर महादेव मंदिर में दीपदान किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और दिव्य आलोक से प्रकाशित हो उठा। इस विशेष आयोजन में कथा व्यास परम पूज्य शिवम चतुर्वेदी जी महाराज (सोनू पंडित जी) के पावन सानिध्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और भक्ति रस का आनंद लिया।

श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन को नव वर्ष का सर्वश्रेष्ठ शुभारंभ बताया और इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की निरंतरता बनाए रखने की कामना की। श्री बांके बिहारी सेवा दल ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और आगे भी इसी तरह के आयोजनों की प्रतिबद्धता जताई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button