बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बीकानेर देहात कांग्रेस ने पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर 41 जिला परिषद वार्डों में प्रभारियों की नियुक्ति

चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए संचालन समिति का भी गठन, प्रभारियों को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिले के सभी 41 जिला परिषद वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिए वार्डवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी निर्देशों के अनुसार, नियुक्त सभी प्रभारी अपने-अपने जिला परिषद वार्डों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को विजयश्री दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही, उन्हें अपने क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों का समन्वय करने, प्रत्याशियों की मदद करने तथा समय-समय पर जिला कांग्रेस कमेटी को प्रगति रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनावी गतिविधियों के संचालन के लिए समिति गठित

पंचायतीराज चुनाव 2026 के अंतर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर द्वारा एक संचालन समिति का भी गठन किया गया है।

यह समिति चुनाव संबंधी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएगी। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आपसी समन्वय और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा संगठन की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button