उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
व्यास मणि त्रिपाठी एवं प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने हरीश द्विवेदी की माताजी के ब्रह्मभोज में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती यशोदा देवी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारत के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ. नवीन सिंह तथा वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24 के मुख्य संपादक व्यास मणि त्रिपाठी ने तेलियाजोत स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. नवीन सिंह एवं मुख्य संपादक व्यास मणि त्रिपाठी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि माता का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद परिवार के लिए सदैव अमूल्य धरोहर बना रहता है।
दोनों ने इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस दौरान नवीन त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel

