ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ ने किया आधुनिक लैब का उद्घाटन

एसबीएफ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 45 लाख के उपकरण सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कों दिए गये

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी. भिवाड़ी के समीप टपूकड़ा में तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ ने टपूकड़ा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर आधुनिक लैब का उद्धघाटन किया। साथ ही एसबीएफ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत 45 लाख के उपकरण सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कों दिए गये | जिसमें डेंटल एक्स रे एक मशीन, ओटी लाईट दो, कोलपोस्कोप एक, एनेस्थीसिया मशीन एक, लेप्रोस्कोप एक, बेडसीट दो सो, सम्शन मशीन दो, मल्टीपैरा मोनिटर दो, एयर कंडीशनर 15 जिसमें 10 टपूकड़ा सीएचसी दो पीस कारोली स्वास्थ्य केंद्र व तीन बूढ़ीबावल स्वास्थ्य केंद्र एवं सोर उर्जा लाईट 50 जिसमें कमालपुर स्वास्थ्य 30 पीस, महेशरा स्वास्थ्य केंद्र में दस पीस, बूढ़ीबावल स्वास्थ्य केंद्र पर 10 पी एवं बीपी मशीन दो पीस दी।

विधायक ने बताया कि आधुनिक लैब का निरिक्षण भी किया साथ बिल्डर कों निर्देश दिए की लैब में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए |

विधायक ने कहा सरकार की योजनाओं कों ग्रामीणों तक पहुंचाने काम जारी है ग्रामीणों से भी अपील की जितना हो सके राजकीय स्वस्थ केंद्र में अपना ईलाज कराये | और सरकार की योजनाओं का लाभ ले। इस मौके पर कंपनी से कंपनी निदेशक संजीव कुमार गर्ग, अनशुल गुप्ता, सीईओ राजाराम यादव, एचआर मैनेजर मनोज यादव, पूर्व विधायक मा0 मामन यादव, तिजारा बीसीएमएचओ मनोज यादव टपूकड़ा सीएचसी प्रमारी डॉ विजय विनोद सहित सीएचसी स्टाफ व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button