देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानराज्यशिक्षा

ओशी फाउंडेशन के ओपन एयर क्लास में हिंदू नव वर्ष और राजस्थान दिवस का उत्सव

 

भिवाड़ी, 30 मार्च: ओशी फाउंडेशन ने ओपन एयर क्लास में हिंदू नव वर्ष और राजस्थान दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को इन पर्वों के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे भिवाड़ी के बाबा मोहन राम मंदिर में तिलक उत्सव से हुई, जहां श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं। ओपन एयर क्लास में बच्चों को राजस्थान दिवस की महत्व बताई गई और शिक्षिका सीमा जी की बेटी पावनी का जन्मदिन मनाया गया, जिसमें बच्चों को केक और चॉकलेट वितरित किए गए।

शाम 7:30 बजे ओशी फाउंडेशन की टीम ने बाबा मोहन राम मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन किया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। इस आयोजन ने बच्चों को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का अवसर दिया।

इस कार्यक्रम में ओशी फाउंडेशन के संस्थापक विवेक शर्मा, गिरिराज गुप्ता, अतुल गुप्ता, केशव जी, जोगेन्दर, मनोज, प्रदीप, पंकज, राहुल, नरेंद्र, शंकर, मोना, सीमा, और पूनम उपस्थित रहे।

ओशी फाउंडेशन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और जरूरतमंदों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button