देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा गया

आज नगर परिषद, भिवाड़ी में श्रीमान आयुक्त महोदय को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नवरात्रि पर्व (30 मार्च से 7 अप्रैल) के दौरान मीट, मछली, चिकन और अंडे की दुकानों को बंद रखने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि चैत्र नवरात्रि सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र पर्व है, जिसमें लाखों श्रद्धालु उपवास रखते हैं और माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान अहिंसा और सात्त्विक आहार को प्रमुखता दी जाती है, इसलिए नगर में सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए इन दुकानों को बंद रखने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश तंवर, विशेष जिला संपर्क प्रमुख गिरिराज गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला सेवा प्रमुख सोमदत्त शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, धर्मवीर शर्मा, शंकर सिंह और भीम सिंह तंवर उपस्थित रहे।
नगर परिषद ने ज्ञापन को स्वीकार किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Subscribe to my channel


