
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
फाल्गुन मास में खाटू श्याम मेले में जाने वाले भक्तों के लिए श्री श्याम सांवरिया मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी 14 वा पदयात्री शिविर लगाया जाएगा उक्त आशय की जानकारी देते हुए *आयोजनकर्ता आशु सेन* ने बताया कि चौकी नंबर 47 नजदीक राजाराम फार्म हाउस निजामपुर रोड पर पदयात्री शिविर लगाया जाएगा जिसमें शुद्ध देसी घी का भोजन, व यात्रियों के लिए ठहरने की उत्तम व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, चाय नाश्ते की सुविधा, नहाने धोने के लिए गरम पानी की विशेष व्यवस्था ओर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था शिविर में अलग से कराई गई है शिविर स्थल पर श्याम बाबा का आलोकिक दरबार लगाया जाएगा रोज सुबह शाम बाबा आरती होगी 26 फरवरी को दिल्ली के कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकी की प्रस्तुति होगी व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समस्त शहरवासी भंडारे में प्रसाद लेकर धर्म के भागी बने !
Subscribe to my channel


