ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

तीन रोज से सीवर का पानी आया सड़कों पर आयुक्त ने कहा कार्य चालू है 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में मनसा चौक पर पिछले तीन दिनों से सीवर लाइन का पानी सड़कों पर आने से आमजन को हो रही है भारी परेशानी, साथ ही दुर्घटना का डर भी बना हुआ है। इसी रोड पर मंत्री से लेकर संतरी तक का आगमन हो रहा है, लेकिन किसी ने भी इसके लिए जहमत नहीं उठाई है। साथ ही विश्व प्रसिद्ध बाबा मोहन राम का मंदिर भी मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, नगर परिषद में आयुक्त से बात करने पर नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने कहा कि सीवर का लाइन कार्य चल रहा है इसलिए पानी सड़कों पर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द इस गंदे पानी का समाधान करने की मांग की है, जबकि सेक्टर 1 में पिछले 6 महीनों से सफाई का नाम और निशान तक नहीं है!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button