अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक शिव अरोरा ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य करने वाली महिलाओ को किया सम्मानित
On International Women's Day, MLA Shiv Arora honored women working in various fields of society


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार उपराध नियंत्रण संस्था द्वारा आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रुद्रपुर नगर निगम सभागार मे महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, वही कार्यक्रम मे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा व मेयर विकास शर्मा शामिल हुऐ, कार्यक्रम मे पहुँचने पर विधायक अरोरा का मानवाधिकार संस्था द्वारा पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत सत्कार किया,
वही विधायक शिव अरोरा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम मे समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे अपनी सेवा दे रही महिलाओ को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया, विधायक शिव अरोरा बोले आज देश मे हमारी मातृशक्ति अग्रणी होकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है आज देश की राष्ट्रपति से लेकर सेना, व कई उच्च पदों पर अपनी सेवा देकर सुशोभित कर रही है हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुऐ हर क्षेत्र मे महिलाओ को भूमिका महत्वपूर्ण हो इसके लिये निरंतर कार्य कर रहे है हाल ही मे दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री को दिल्ली की कमान सौपी है जो बताता है कि महिलाओ का हित भाजपा सरकार मे सुरक्षित है हमारे उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष भी एक महिला है जो उत्तराखंड के लिये गौरव की बात है।
वही विधायक शिव अरोरा अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संस्था को भी शुभकामनायें दी जो समाज के विभिन्न वर्गो के बीच कार्य कर के अपराध नियंत्रण व लोगो मे जागरूकता के लिये बेहतरीन कार्य कर रही है विधायक ने संस्था की पूरी टीम को शुभकामनायें दी ओर वह इस प्रकार कार्य करती रहे ओर लोगो को जगरूक करते रहे।
इस दौरान मेयर विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, प्रीति धीर, कविता नेगी व सम्मानित होने वालों मे कविता नेगी, रश्मि रस्तोगी, ज्योति अरोरा, ममता जीना, शिप्रा अधिकारी, पुष्पा पानू, अल्का सिन्हा, सुनीता, स्वाति शर्मा, गायत्री शर्मा, शालनी, चंद्रा पंत गुंजन पॉवर, सरिता चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


