अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में हरियाणा का हिस्ट्री सीटर हुआ गिरफ्तार 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में अवैध हथियार लेकर घूमते हुए हरियाणा के एक बदमाश को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। बदमाश पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा तभी रेलवे लाइन पर चढ़ते समय बदमाश का पैर फिसल गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। यूआईटी थाना क्षेत्र की कार्यवाही में आरोपी के पास से अवैध कट्टा, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के पास से बरामद हुई मोटरसाइकिल बिना नंबर की है और उसके पास मोटरसाइकिल के कोई दस्तावेज भी नहीं मिले हैं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। डीएसटी इंचार्ज टीम प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे थानाधिकारी को सूचना मिली कि हरियाणा का बदमाश आरिफ कहरानी फैक्ट्री एरिया में घूम रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपराधी को दबोच लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button