धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि के पर्व पर जिले के प्राचीन शिव मंदिरों में भगवान महादेवजी की पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्राचीन मंदिरो में भगवान शिव के दर्शन कर बिल्व पत्र, आक, धतुरा, पुष्प आदि अर्पण कर पूजा अर्चना कर अमन चैन व खुशहाली की कामना करते दर्शन किए।उन्होंने ने जिले के सिवाना उपखंड के छप्पन की पहाड़ियों में स्थित हल्देश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर महंत गणेशानन्द महाराज का आशीर्वाद लिया।वही सिवाना कस्बे के स्थित आशापुरा माताजी मंदिर में पूजा अर्चना कर मंहत नृत्य गोपाल राम महाराज का आशीर्वाद लिया।उसके बाद आपेश्वर महादेव, पाण्डेश्वर महादेव, पांडेशवर महादेव भवरानी रायथल, सिद्धेश्वर महादेव, पोटलेश्वर महादेव, खेतेश्वर ब्रह्म धाम तीर्थ पर पूजा अर्चना की।वही खेतेश्वर ब्रह्म धाम तीर्थ आसोतरा में ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सद्गुरु देव गादीपति तुलसाराम महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान उनके साथ नेमीचंद बारूपाल,सन्तोष कुमार,अशोक चौपड़ा, सजय राजपुरोहित,
दिनेश गोलेच्छा, संजय चौपड़ा, शांतिलाल लुंकड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


