देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा 76वे. भारतीय गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ध्वजा रोहण कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा 76वे. भारतीय गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ध्वजा रोहण कार्यक्रम का आयोजन श्याम नगर स्थित ओबीसी कांग्रेस कार्यालय पर किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन हरसहाय यादव ने ध्वजारोहण किया और इस मौक़े पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आज़ादी के बाद आज ही के दिन संविधान लागू किया गया था और इस दिन को पूरा देश राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाता है, उन्होंने कहा कि पिछले 75 सालों में हमारा भारत जिस प्रकार से अग्रणीय हुआ है यह हमारे महापुरुषों की देश है।
स्टेट कॉर्डिनेटर व कार्यालय प्रभारी सागर मावर ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि करण सिंह खाचरियावास व एआईसीसी ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक राजेंद्र सेन मौजूद रहे, सागर मावर ने कहा की भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने हमे हमारे हक और अधिकारों के लिए आवाज़ बुलंद करने की शक्ति दी है, आज उन्ही की देन हैं की हमारा देश समृद्ध और विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा हुआ है।
कार्यक्रम में स्टेट कॉर्डिनेटर भंवर लाल बिश्नोई, लोकेश सैनी, रोहिताश जांगिड, महासचिव सरिता चौधरी, सवेरा टांक, अरविंद जायसवाल, रामभरोसे सैनी सुमन सैनी, सचिव पुष्पेंद्र सैनी एड., रजनी महरवाल,जयपुर शहर जिलाध्यक्ष नरेंद्र मारवाल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष नानूराम कुमावत, आरएस देव, दौलत सैनी, दीपक गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


